वैष्णो महारानी की जय जय जय
माँ वैष्णो जी बख्शो प्यार,
मोहे करने है तोरे दीदार,
माँ मोरी न करो इन्कार,
माँ चली आ इक बार।
यही फरियाद मेरी --माँ यही फरियाद ----
बेशक तेरी सारी दुनिया दिवानी माँ,
हमने तो अक्सर करी है नादानी माँ,
हम करते रहे तकरार,
अब जीना हुआ है दुश्वार,
माँ चली आ इक बार।
यही फरियाद मेरी --माँ यही फरियाद ----
ध्यानु का जैसे तूने किया कल्याण माँ,
ऐसे ही मेरा कुछ कर लो ध्यान माँ,
मैं जग से गया हूं माँ हार,
सुन लो मोरी पुकार।
माँ चली आ इक बार।
यही फरियाद मेरी --माँ यही फरियाद ----रैना"
सुप्रभात जी -------जय जय जय माँ
No comments:
Post a Comment