Wednesday, August 5, 2015

वैष्णो माँ का दवारा, जय जय माँ।
सारे जग से न्यारा ,जय जय माँ।
देखो गजब नजारा,जय जय माँ।
करे पार उतारा, जय जय माँ।
भक्तों का है सहारा,जय जय माँ।
माँ ध्यानु ने पुकारा,जय जय माँ।
दुःख हर लिया सारा, जय जय माँ।
भाग्य जागा है हमारा,जय जय माँ।
दर्शन किया इक बारा,जय जय माँ।
जल्दी आयेगे दोबारा,जय जय माँ।
सूरज चाँद सितारा,जय जय माँ।
सजिदा करे बारम्बारा,जय जय माँ।
रैना"पागल है आवारा,जय जय माँ।
वैष्णो जी दास तुम्हारा,जय जय माँ। रैना"
सुप्रभात जी ------------जय जय माँ



No comments:

Post a Comment