Friday, August 7, 2015

गिला तुझको हुआ हमसे बता क्या,
बुरा तेरा किया हमने भला क्या।
भला ये दर्द दिल मेंं क्यों हुआ है,
तबीबो ने नही दी है दवा क्या।
इबादत में लगे मन तो मिले कुछ,
यही हम जान ले उसकी रजा क्या।
रहेगी साथ में मां की दुआ जो,
बिगाड़ेगी गरम तपती हवा क्या।
खजाना है पड़ा खाली करे क्या,
पड़ेगा बोझ जनता पर पता क्या।
नही भेजी अभी राखी भला क्यों,
अरी बहना तूं भाई से खफा क्या।
मचा ये शोर मिलता रब यहां है,
बता रैना खुदा तुझको मिला क्या। रैना

No comments:

Post a Comment