आगामी लोक सभा चुनावों में केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के लिए मुश्किल मगर बीजेपी के सम्भावित उम्मीदवार रतन लाल कटारिया कि राहें भी नही आसान। अधिकतर ग्रामीणों का मानना कोई पसंद नही का बटन दबायेगे।
बराड़ा क्षेत्र के लोगों के मन में मलाल है कि कांग्रेस कि केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा उनकी अपेक्षाओं पर खरी नही उतरी है। पिछले लगभग 9 वर्षों से केंद्रीय मंत्री पद पर आसीन कुमारी सैलजा जनता को अपनी और आकर्षित करने के लिए कोई ऐसा करनामा नही कर पाई है जिसे की विकास कि दृष्टि से याद किया जा सके। गलियों नालियों चौपालों इत्यादि के निर्माण एवं धार्मिक स्थानों को थोड़ी बहुत राशी उपलब्ध करवाने के अलावा केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का कोई खास योगदान नही रहा है। जबकि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौ.फूल चंद मुलाना भी इस क्षेत्र से सम्बंधित है। केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा एवं चौ.फूल चंद मुलाना की खींचतान भी जग जाहिर है। इस स्थिति में वोट बैंक का खिसकना स्भाविक ही है। क्षेत्र में कोई बड़ा कार्य न करवाना अथवा स्थानीय नेता से मनमुटाव के चलते अधिकतर कांग्रेसी कोई पसंद नही का बटन दबाने की बात कह रहे हैं। एस एम एस लबाना खालसा गर्ल्ज कालेज कि प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जोगा सिंह का कुछ ऐसा ही कहना है कि वो उनकी बिरादरी केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा द्वारा कि गई अनदेखी से दुखी है। किसी दूसरी पार्टी को वोट नही देगे मगर कोई पसंद नही का बटन जरुर दबायेगे। कुछ ऐसा ही कहना सतपाल सिंह का है। केंद्रीय मंत्री कि कार्य प्रणाली से लोग जहां सन्तुष्ट नही है वही भाजपा के सम्भावित उम्मीदवार रतन लाल कटारिया ने भी इस क्षेत्र की जनता से बराबर दूरी बनाये रखी। पिछले लगभग 9 वर्षों में 9 बार भी क्षेत्र में जनता का हाल जानने के लिए नही आये हैं। जबकि इन चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार रतन लाल कटारिया इस क्षेत्र मुलाना से लगभग साढ़े चार हजार वोटों से जीते थे। इसके बावजूद उन्होंने लोगों के दुःख सुख में शामिल होने का जोखिम नही उठाया। जिसके कारण जनता के मन में खटास है। भाजपा के लोगों का कहना है नरेंद्र मोदी का जादू लोगो के सिर चढ़ कर बोल रहा है वैसे हमारे नेता का कोई खास योगदान नही। भाजपा मोदी के जादू का दावा जरुर कर रही मगर जनता का कहना है कि कोई पसंद नही का बटन दबाने कि सोच रहे है। क्योकि इन नेताओं ने हमें बेवकूफ बना रखा है।

No comments:
Post a Comment