Saturday, October 3, 2015

हाल से बेहाल होना नही,
लाख हो बरबाद रोना नही।
देखना है परखना ध्यान से,
सोच गहरी नींद सोना नही।
टूटते जब मन दुखी हो बहुत,
भूल कर सपनें सजौना नही।
गम कभी रहता नही है सदा,
चश्म अश्कों से बिगौना नही।                  
जख्म गहरे दे परेशां करे,
इश्क फूलों का बिछौना नही।
काश रैना"मान लेता यही,
जो मिला है उसको खोना नही। रैना"

No comments:

Post a Comment