हमको राज छुपाने नही आते,
उनको राज बताने नही आते।
वो बात बात पे बहाना बना देते,
हमको बहाने बनाने नही आते।
किसी ओर के लिये सजाये कैसे,
दिल के दाग मिटाने नही आते।
कहने को इंसानों की बस्ती है,
पर डूबते को बचाने नही आते।
रैना"वो इस क़द्र रूठे है हमसे,
अर्थी को कंधा लगाने नही आते। रैना"
No comments:
Post a Comment