Sunday, July 12, 2015





काश जीने का  बने कोई बहाना दोस्तोंं,
ये तमन्ना यार से है दिल लगाना दोस्तों।
मय अंगूरी छोड़ कर मैं नाम की मय पी रहा,
इश्क में है चूर दिल ढूंढे ठिकाना दोस्तों।
लाख कोशिश कर लिये पर बात बनती ही नही
लौट कर आयेे न फिर गुजरा जमाना दोस्तों।
रास आती ही नही इस शहर की आबो हवा,
जिन्दगी का है बड़ा मुश्किल तराना दोस्तों।
हम किसे कह दे बुरा सारा जमाना है भला,
हैं शिकारी सब बड़े ठोंकें निशाना दोस्तों।
टूट कर गिरते सितारे की कहानी अब सुने,
है उसी की चाल रैना क्या सुनाना दोस्तों। रैना"

No comments:

Post a Comment