Wednesday, July 22, 2015

दिल के करीब लगते हो।
मेरे नसीब लगते हो।
तुम हो हसीन सब कहते,
दिलकश हबीब लगते हो।
अपने लिये कभी सोचो,
खुद के रक़ीब लगते हो।
दिल क इलाज तू कर दे,
तुम तो तबीब लगते हो।
रैना"तुझे कहे क्या हम,
इन्सां अजीब लगते हो।

No comments:

Post a Comment